ज्योतिषटॉप न्यूज़

सितंबर महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की नजर, इनमें से 2 राशियों के बढ़ेंगे कष्ट

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408

धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सितंबर महीने में शनि का इन राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइये जानते हैं…. सितंबर महीने में शनि मकर राशि में वक्री रहेंगे और 5 राशियों पर इनकी दृष्टि रहेगी। शनि की वक्री चाल के समय शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों के कष्ट बढ़ जाते हैं। धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है तो मिथुन और तुला जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। यहां आप जानेंगे सितंबर माह में शनि का इन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा……….

मिथुन राशि- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस राशि के जातकों पर शनि ढैय्या चल रही है। सितंबर महीने में शनि आप पर कुछ मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। लेकिन स्वास्थ्य का कुछ ध्यान रखना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। बाकी धन लाभ होने के आसार रहेंगे। बिजसने में तरक्की के योग बन रहे हैं तो वहीं नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

तुला राशि- आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। इस महीने आमदनी में वृद्धि होगी। धनागमन के स्रोत खुलेंगे। लेकिन बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए सावधानी से पैसा खर्च करें। महीने के आखिरी सप्ताह में आमदनी में गिरावट आ सकती है। किसी के साथ वाद-विवाद के कारण जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। सितंबर महीना आपके लिए शुभ साबित होगा। धन भाव में स्वराशि के शनि बैठे हैं। जिससे आप धन संचय करने में समर्थ रहेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से ये महीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कारोबार में विशेष सफलता का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि- आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। सितंबर महीने में आपको स्वास्थ्य मामलों को लेकर बेहद ही सतर्क रहना होगा। कोई रोग परेशान कर सकता है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। चोट-चपेट की आशंका है। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें। शनि की स्थिति सही न होने के कारण गलत जगह पैसा फंस सकता है।

कुंभ राशि- ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनि की दृष्टि आपके दूसरे भाव पर होने से परिवार में कोई नई परेशानी आ सकती है। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। कर्ज लेने में सावधानी रखें। नुकसान होने की संभावना है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close