टॉप न्यूज़मध्यप्रदेशसिटी न्यूज़

पूर्णा प्लानर्स का फागोत्सव 2022 संपन्न…

जबलपुर कि जानी मानी  सामाजिक सांस्कृतिक संस्था पूर्णा प्लानर्स के तत्वाधान में स्थानीय बाबा की बगिया अधारताल में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें शहर के जाने-माने कलाकार के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग पत्रकार गण एवं समाज सेवी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिलेश पटेल और साथियों द्वारा आकर्षक राजस्थानी नृत्य कृष्ण वंदना नृत्य की प्रस्तुति की गई, साथ ही प्रसिद्ध गायिका रूपाली शर्मा के स्वरों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया | गणेश वंदना से प्रारंभ कर विभिन्न गानों को अपनी आवाज के माध्यम से लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल की | इसके साथ ही इसी के साथ मां भवानी झांकी ग्रुप के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गई भगवान श्री राधा कृष्ण की झांकी और फूलोत्सव ने सभी का मन मोह लिया | इस झांकी में मां यशोदा के रूप में रक्षा दुबे सोनी ने मां यशोदा की भूमिका अदा की | इस झांकी के माध्यम से कलाकार आकाश सिंह ठाकुर कुमारी रूचि राखी एवं मनीष कुमार के द्वारा आकर्षक प्रस्तुति की गई | स्पेशल डांस तनवी जयसवाल ने प्रस्तुत किया | इसी बीच स्वरों के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले कलाकारों में परमजीत सिंह ,फरीद अंसारी, ईशान मिनोचा, अतुल मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव एवं रेखा श्रीवास्तव आदि ने लोगों की वाहवाही बटोरी| इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से लता सिंह ,वर्सीटाइल ग्रुप  से साक्षी सिंह, बॉडिलाइन जिम से सपना चड्ढा, ब्रिटिश स्कूल से रक्षा दुबे सोनी ,भाजपा कार्यकर्ता बीना जडिया ,  एनिमल लवर स्नेहा सिंह, क्वालिटी पब्लिक स्कूल से लतिका केसवानी, हाई लेक्स होम अप्लायंस और चित्रा ग्रुप के संचालक नीरज चौदहा उपस्थित रहे | इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों में सुशील दत्त, विलोक पाठक, सिद्धार्थ तिवारी को भी सम्मानित किया गया | इस रंगारंग कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य लोगों का रक्षा दुबे सोनी ब्रिटिश फोर्ट की तरफ से गुलाल तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया| एवं इस संपूर्ण कार्यक्रम को शहर के जाने-माने एंकर रंजीत राय ने  अपनी एंकरिंग के माध्यम से एक सूत्र में पिरो दिया | फागोत्सव  2022 मैं पधारे सभी सुधि जनों का कार्यक्रम के संचालक धीरज शर्मा, इंद्रजीत ठाकुर ने हृदय से आभार व्यक्त किया |

👉 नीचे दी गयी लिंक को खोलने के लिए लिंक को दबाकर होल्ड करें …

🔛 Dailyhunt -: http://dhunt.in/tuwsJ?s=a&uu=0x5f257125f477992e&ss=wsp

🔛 Twitter. https://twitter.com/NiVilok?t=oCjiqzM_Cuk-Sou60AWTbg&s=08

🔛 facebook https://www.facebook.com/News-Investigation-104482068560077/

🔛 Telegram -: https://t.me/+n9m2Vhv7txk1YmQ1
🔛 Pinterest – : https://pin.it/7BXlaug
📡 newsinvestigation.tv

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close