देश

देशभर में छाया मानसून, मौसम विभाग बोला- तय समय से पहले ही पहुंचा

नई दिल्ली :  दक्षिणपश्चिम मानसून ने पूरे देश में पहुंच गया है, जो निर्धारित तिथि से पहले हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम अनुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने  बताया, “मानसून ने आज 26 जून, 2020 तक पूरे भारत को कवर कर लिया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में भी मॉनसून छाया हुआ है।”

मानसून आमतौर पर जुलाई के पहले सप्ताह तक देश के सभी हिस्सों को कवर करता है, लेकिन इस बार अरब सागर के ऊपर चक्रवात निसर्ग के बनने और केरल में मॉनसून की शुरुआत होने और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले चक्रवात बनने के कारण इसने देश में मॉनसून को तेजी से आगे बढ़ने में मदद की।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को मॉनसून की पहली बारिश हुई।

आईएमडी ने इस साल की शुरुआत में अपने अनुमान में दिल्ली में 27 जून को मॉनसून पहुंचने की बात कही थी। 2019 में, मानसून ने 29 जून को राजधानी में दस्तक दी थी। पिछले कुछ वर्षों में, मानसून शहर में अपनी अपेक्षित तारीख से पहले आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close