टॉप न्यूज़

सर्व समाज, संतजनों और संगठनों को सम्मलित कर समरसता सेवा संगठन ने ऐतेहासिक कजलियां महोत्सव मना कर रचा सनातन का इतिहास

VILOK PATHAK
समरसता सेवा संगठन द्वारा जबलपुर में सर्व समाज एवं विभिन्न संगठनों को सम्मिलित कर ऐतिहासिक कजलियां महोत्सव मना कर सनातन परंपरा के लिए इतिहास रच दिया | इस महोत्सव की खास बात यह थी कि इसमें जहां एक तरफ संत जनों ने अपना आशीर्वाद दिया वही समाज के विभिन्न वर्ग एक सूत्र में बंधकर एक साथ इस कजलियां महोत्सव में शामिल हुए | सामाजिक समरसता की ऐसी मिसाल संस्कारधानी में आज तक देखने को नहीं मिली | इस कजलियां महोत्सव में जहां एक ओर  कजरी ,आल्हा ,लोकगीत की स्वर लहरी गूंजी तो वहीं दूसरी ओर महिलाओं बच्चों की सहभागिता से कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई | जिनमें विभिन्न प्रतियोगियों ने भाग लिया |  इसके साथ इस महोत्सव की एक विशेषता और रही की अलग-अलग समाज द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन लोगों के लिए परोसे गए |  इन व्यंजनों में सिंधी समाज द्वारा दाल के पकवान, पंजाबी समाज द्वारा राजमा ,चावल, गुजराती समाज द्वारा ढोकला ,जैन समाज द्वारा जिलेबी, श्वेतांबर जैन समाज द्वारा पानी , केसरवानी समाज द्वारा कारण चार्ट, ताम्रकार समाज द्वारा एवरीव्हेयर, माहेश्वरी समाज द्वारा राजगीर के लड्डू ,सिख समाज द्वारा चाय, के साथ व्यापारी संघों ने भी अपने व्यंजन परोसे जिनमें मुकदम गंज व्यापारी संघ द्वारा चना मसाला ,सहित कई पकवान परोसे गए |  इसमें बंगाली समाज द्वारा इस संपूर्ण आयोजन के लिए आयोजन स्थल  की उपलब्धता कराई |  इस भव्य आयोजन में बच्चों के लिए चाइल्ड जोन की व्यवस्था थी जिनमें पसंदीदा झूले लगे हुए थे  | लोगों ने संत जनों को कजलियां अर्पित कर आशीर्वाद लिया |
मंच पर बैठे संत जनों में सर्वश्री राघव देवाचार्य जी, नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी ,गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर  मुकुंदा जी, बगलामुखी पीठ के ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी , किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, साध्वी संपूर्णा जी, पूज्य पाद निर्विकल्प आनंद जी, सहित अनेक संत जन उपस्थित रहे  | नगर पंडित सभा के पंडित वासुदेव शास्त्री रोहित दुबे द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया |  वही इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंच की व्यवस्था थी जिसमें देवी गुण गायक मिठाई लाल चक्रवर्ती भजन गायक रवि शुक्ला ने अपनी प्रस्तुति दी  |

इस अवसर पर सामाजिक समरसता संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया की समर्थ भारत बनाने के उद्देश्य इस संगठन का गठन किया गया है | जिसमें सर्व समाज को एक सूत्र में पिरो ते हुए हमारे आराध्य संतो और महापुरुषों के विचार दर्शन को जन जन तक पहुंचाना है  | अध्यक्ष श्री जैन ने बताया की महापुरुषों को केवल समाजवाद तक सीमित ना किया जाए उनकी समरूपता और एकरूपता को प्रकट करने के लिए जयंती एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन के साथ विभिन्न समाजों को सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है |  उन्होंने बताया कि कजलियां से एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना होती है इसलिए इस कजलियां महोत्सव का आयोजन किया गया है  | इस भव्य आयोजन में पूर्व सांसद जय श्री बनर्जी, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक विनय सक्सेना, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया,डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा नेता आशीष दुबे ,नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ,पूर्व विधायक अंचल सोनकर ,नीरज सिंह ,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, अभिलाष पांडे ,धीरज पटेरिया, लक्ष्मी बेन, पार्षद अयोध्या तिवारी, विवेक यादव, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

कार्यक्रम का संचालन पंडित आलोक पाठक एवं अखिल मिश्र ने किया इसके पश्चात आभार प्रदर्शन संगठन के सचिव उज्जवल पचौरी ने किया

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close