टॉप न्यूज़

शिया और सुन्नी समुदाय की ओर से संयुक्त निकाला गया शोक जुलूस, खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि

A joint mourning procession was held by the Shia and Sunni communities, paying tribute to Khamenei.

♦ विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन 

नई दिल्ली: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद दुनिया भर में शोक व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली के जामिया नगर इलाके के ओखला विहार में शुक्रवार को शिया और सुन्नी समुदाय की ओर से संयुक्त शोक जुलूस निकाला गया।

यह जुलूस बाबुल इल्म एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जुलूस शाम करीब 7:45 बजे ओखला विहार स्थित बाबुल इल्म मस्जिद से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए आगे बढ़े।

जुलूस स्थानीय गलियों और सड़कों से गुजरता हुआ जामिया मेट्रो स्टेशन के पास तिकोना पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जामिया नगर थाने के एसएचओ की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे जुलूस पर प्रशासन की कड़ी नजर रही ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

जुलूस के दौरान इमाम-ए-जुमा ने संबोधित करते हुए कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई ने लंबे समय तक ईरान और मुस्लिम दुनिया के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कर्बला के वाकये को याद करते हुए ईरान में हालिया हमलों में मारे गए लोगों और बच्चों के लिए दुआ की तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

News Investigation “The Real Truth Finder”

@vilok

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close