टॉप न्यूज़

सिहोरा में सनसनीखेज लूट: व्यापारी को कार से टक्कर मारकर लाखों के जेवर लूटे, चार बदमाश फरार

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

गौरहा गांव के पास वारदात, भागते समय गाय को भी मारी टक्कर; घायल हालत में सड़क पर पड़ी मिली गाय

जबलपुर। सिहोरा के निकट गौरहा गांव के पास शुक्रवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने सोना-चांदी के व्यापारी को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। वारदात को कार सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। उन्होंने व्यापारी की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर गिराया और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगी मोहला निवासी सोना-चांदी के व्यापारी मनोज सोनी करीब 7 से 8 लाख रुपये के जेवरात लेकर गौरहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। व्यापारी के गिरते ही कार सवार चारों बदमाश उनके पास रखे जेवरात लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों की रफ्तार इतनी तेज थी कि भागते समय उन्होंने गौरहा के पास एक गाय को भी टक्कर मार दी। गाय गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ी मिली।

घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को वारदात की सूचना देरी से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। फिलहाल लुटेरों और लूटे गए जेवरात के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close