टॉप न्यूज़

स्कूल शिक्षा विभाग की पहल…कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति-पत्र

School Education Department's initiative to encourage effective use of 'Humare Shikshak' app and regular attendance...Duty teachers will get digital certificates

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

भोपाल : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ‘हमारे शिक्षक’ ऐप का सार्थक उपयोग करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। विभाग द्वारा शिक्षकों को डिजिटल प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. गोयल ने शुक्रवार को लोक शिक्षण संचालनालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ‘हमारे शिक्षक’ ई-अटेंडेंस ऐप की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति दर्ज करने वाले तथा इसी ऐप के माध्यम से अवकाश आवेदन सहित अन्य कार्यों का संपादन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से ऐप के माध्यम से ही डिजिटल प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएं।

सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने कहा कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रहता है। साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, समयबद्धता और सीखने के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने कहा कि ऐप का सार्थक उपयोग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान करने की यह पहल डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के साथ शिक्षकों में जवाबदेही, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करेगी। यह शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का भी प्रयास है। बैठक में आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह, अपर मिशन संचालक नंदा भलावे कुशरे एवं संचालक डॉ. कामना आचार्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close