टॉप न्यूज़सिटी न्यूज़

मध्यप्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत….मालवीय चौक पर मनाया जीत का जश्न

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सरकार बनने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा मालवीय चौक पर जीत का जश्न मनाते हुए  आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्यप्रदेश सहित पूरा देश भाजपा मय है एवं पूरे मध्यप्रदेश में विकास को जनता ने सराहा है प्रदेश की लाडली बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भाई को आशीर्वाद दिया है जनता भाजपा के काम से संतुष्ट हैं एवं कांग्रेस को समाप्त करने का मन बना चुकी है।
प्रदेश मंत्री आशीष दुबे ने कहा कि भाजपा की नीति एवं मोदी जी के काम  पर जनता को विश्वास है कि आने वाले समय मे देश के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा आवश्यक है इसलिए जनता हमारे साथ है।जनता का भाजपा पर विश्वास बना है एवं सीटों का बढ़ता क्रम बता रहा है कि विश्वास बढ़ता जा रहा है, जनता हमसे प्रसन्न जिसके लिए जनता साधुवाद भाजपा करती है।
इस अवसर पर एसके मुद्दीन, अरविंद पाठक,, रंजीत पटेल, लालू यादव, श्रीकांत साहू , जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, आकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close