Uncategorizedटॉप न्यूज़

पत्रकार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने दबोचा

Two accused of attacking a journalist were arrested by a team formed on the instructions of the Superintendent of Police. Build his image.

 न्यूज इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर। सुहागी हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात 11:30 बजे पत्रकार उमेश शुक्ला के ऊपर अचानक हुए हमले का दो आरोपीयों को आधारताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उक्ताशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने दी। गिरफ्तार आरोपियों ने नाम अभिषेक पटेल व दिनेश गोंटिया निवासी सुहागी है।

एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान

सोमवार को हुई इस घटना के बाद पत्रकार उमेश शुक्ला ने तत्काल शिकायत संबंधित थाने सहित पुलिस अधीक्षक व राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के पदाधिकारीयों को दी थी। इस घटना के बाद से ही परिषद के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक के संपर्क में लगातार बने रहे। इस घटना को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गंभीरता से लिया एवं बिना बिलम्ब के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज को निर्देश देते हुए सीएसपी राजेश्वरी कौरव सहित संबंधित थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु टीम गठित करने के कहा।

गठित पुलिस टीम ने दी दविश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र का सघन दौरा किया एवं सीसीटीवी सहित कुछ साक्ष्य एकत्रित किए जिसमें कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर कई जगह दविश दी गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत रात्रि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है  इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।

पत्रकार उमेश शुक्ला जो कि राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति में है पर हमले को लेकर परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकान्त बाजपेई, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, सन्तराम केवड़े, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी ने लगातार पुलिस प्रशासन से संपर्क जारी रखा। एक पत्रकार पर हुए हमले के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लिए जाने और त्वरित कारवाई करने को लेकर परिषद ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय सहित उनकी टीम का आभार व्यक्त किया है।

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close