Uncategorized

योगी का एक्शन..एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों का एनकाउंटर, एक बदमाश ढेर

Yogi's justice... Encounter of those who attacked ex-Muslim Salim Wastik, one criminal killed

✍️ विलोक पाठक

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले दो कट्टरपंथियों में से एक पुलिस ने रविवार की रात लोनी थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

वहीं इस पुलिस ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व बाइक बरामद कर ली है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने शनिवार को ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपितों की पहचान कर ली थी।

पुलिस ने एनकाउंटर के संबंध में बताया है कि हमलावरों में से एक खोड़ा का रहने वाला जीशान (27 वर्ष) इस एनकाउंटर में मारा गया है, उसने अपने सगे भाई गुलफाम के साथ मिलकर इस्लाम में व्याप्त कथित कुरीतियों पर करारा प्रहार करने वाले सलीम वास्तविक पर हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपित दोनों भाई एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हैं। जीशान अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। फिलहाल, गुलफाम अभी फरार है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व बाइक बरामद कर ली है।

बता दें कि दोनों भाई मूलरूप से अमरोहा के नंगला चौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। इस एनकाउंटर में जीशान को सीने और पेट में दो गोली लगी हैं।

News Investigation “The Real Truth Finder”

@vilok

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close