Uncategorizedटॉप न्यूज़

केंद्रीय बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं

◆ विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

केंद्र सरकार के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की है।

💢 सांसद आशीष दुबे

जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद आशीष दुबे ने 2025 के केंद्रीय बजट को देश के समग्र आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया जनहितकारी बजट निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है और किसान,युवाओं,मध्यम वर्ग को प्राथमिकता देते हुए अनुकूल निर्णय लिए गए हैं।उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तावों से हर वर्ग को बहुत फायदा होगा।सांसद दुबे ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है तब आज प्रस्तुत बजट भारत को और सशक्त बनाने में मील का पत्थर प्रमाणित होगा।

💢 मंत्री राकेश सिंह

● मप्र सरकार में मंत्री राकेश सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री की मंशानुरूप यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब और मध्यम वर्ग को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार प्रतिबद्ध है। यह बजट इसका प्रबल उदाहरण है।

💢 पूर्व महापौर प्रभात साहू

● महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट 2025 पेश किया। इस बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत है। 12 लाख तक की आय को टैक्स से छूट देने का कार्य मध्यम वर्गीय लोगों को सीधे तौर पर राहत देने वाला कदम है जो कि मिडिल क्लास की बचत और खर्च करने की सीमा बढ़ाएगा और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। प्रभात साहू ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा।

💢 विधायक लखन घनघोरिया

● वहीं विपक्ष के रूप में कांग्रेस से एकमात्र विधायक और पूर्व मंत्री लखन घंघोरिया के अनुसार किसी भी वर्ग को बजट में रहता नहीं मिली है। 2 करोड लोगों को नौकरी देने की बात की गई थी उसका क्या हुआ। लोग बेरोजगार घूम रहे हैं कई परीक्षाएं कैंसिल हो रही हैं। संस्थाओं का निजीकरण हो रहा है, देश में मध्य वर्गी और निचले वर्ग के लिए बजट में कोई राहत नहीं है। आमजन जीएसटी चुकाते चुकाते परेशान हो चुका है। बच्चा पैदा होता है तो जीएसटी व्यक्ति यदि मरता है तो कफन में भी जीएसटी, किसी को राहत नहीं है। गरीबों को क्या छूट है 12 लाख की आए हर व्यक्ति की नहीं है। किसानों के लिए कुछ खास नहीं है,शंभू बॉर्डर पर आज भी किसान अपनी एमएसपी की मांग कर रहा है। भ्रष्टाचार में खुली छूट है।

💢 विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डे

यह बजट जनउपयोगी है यह भारत के युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा। ये बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप इस बजट में सभी के लिए लाभ है।

💢 बीजेपी अध्यक्ष रत्नेश सोनकर

● केंद्र सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा यह बजट देश की आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। बजट में जिस तरह से टैक्स पेयर को छूट दी है उससे एक बड़े वर्ग को राहत मिलेगी।
बजट में सभी वर्गो के हित का ध्यान रखा गया है। यह एक दूरदर्शी और विकासोमुंखी बजट है।

💢 महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू

● महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बजट की तारीफ करते हुए सरकार को धन्यवाद किया है। सरकार ने जनता से जुड़ी सभी बातों का इस बजट में ख्याल रखा है। लोगों के लिए यह बजट फायदेमंद साबित होगा।

💢 भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद अग्रवाल

● भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शरद अग्रवाल के अनुसार इस बजट से व्यापारियों को लाभ है। साथ ही व्यापार को बढाने के अवसर खुलेंगे। सरकार द्वारा दी गई छूट का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। कुल मिलाकर व्यापारियों के हित मे है ये बजट।

💢 समरसता संगठन अध्यक्ष सन्दीप जैन

● समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि केंद्र सरकार के इस लोकप्रिय बजट से सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। दूरगामी सोच के चलते सरकार ने सभी के लिए सोचा है। खासकर मध्यमवर्गीय और निचले वर्ग के लिए यह बजट लाभकारी है।

💢 पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद कमलेश अग्रवाल

● पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद कमलेश अग्रवाल के अनुसार इस बजट में सबको बैलेंस करके लाभ पहुंचाया है। चाहे रक्षा विभाग हो, चाहे व्यापारी वर्ग हो, चाहे शिक्षा की बात हो सभी बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने बजट बनाया है।

💢 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त मंत्री माखन शर्मा

● अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त मंत्री माखन शर्मा के अनुसार अभाविप केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करता है । इस बजट में शिक्षा बजट को बढ़ाकर 1.28 लाख करोड़ किया गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देना एक महत्वपूर्ण निर्णय है ।शिक्षा व चिकित्सा के जो प्रस्तावित बिंदु हैं वे स्वागत योग्य हैं।

कुल मिलाकर जनप्रतिनिधियों ने बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close