देश

भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण, कई जगहों पर 98 फीसदी तक छिप गया सूर्य

भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है। इस साल यह तीसरा ग्रहण है। इससे पहले जनवरी और जून में चंद्र ग्रहण दिख चुके हैं। देश में सूर्यग्रहण साल एक बार दिखाई देता है। यह इस दशक का यह आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण कई शहरों में अलग-अलग समय में दिखाई दे रहा है।

इन शहरों में दिख रहा ग्रहण

सूर्य ग्रहण आज सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी सीधी रेखा में आ गए। भारत में करीब 500 साल बाद इतने लंबे समय तक सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है।भारत में यह 10 बजे के बाद ही दिखा। यहां सूर्य ग्रहण दोपहर 2.28 बजे तक दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण हैदराबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, शिलांग और कई अन्य शहरों में दिखाई दे रहा है।

सुबह दस बजे शुरू हुआ

भारत में यह सबसे पहले सुबह 10.01 बजे मुंबई-पुणे में दिखा। दिल्ली, जयपुर, जम्मू और गुजरात में बाद में ग्रहण दिख गया है। ये साल का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6 फीसदी तक ढक रहा है, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। जम्मू से सूर्य ग्रहण की शुरुआती तस्वीरें सामने आई हैं।

इन देशों में भी दिख रहा

अन्य देशों में ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा। ये देश में कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में दिखाई देगा। विश्व में लगातार तीन ग्रहण होना आश्चर्यजनक घटना नहीं है। करीब हर 2-3 साल में एक बार ऐसा हो जाता है। 2018, 2016, 2013 और 2011 में भी ऐसा हुआ था। लेकिन, अब 2027 और 2029 में ऐसी स्थिति बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close