टॉप न्यूज़

शाबास जबलपुर पुलिस…14 करोड़ की बैंक डकैती में 4 आरोपी पकड़े..शेष की तलाश जारी

Police arrested 4 accused in bank robbery of gold worth 14 crores, remaining arrests pending

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर । जिले की सबसे बड़ी बैंक डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जाल बिछाकर कुछ आरोपी पकड़े हैं। यह घटना जबलपुर पुलिस के लिये चुनोती बन गयी थी। आखिरकार लंबी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि विगत 11 अगस्त को थाना ख़ितौला स्थित खितौला तिराहा स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में सुबह 9 बजे के करीब पाँच अज्ञात आरोपियों के द्वारा बैंक में घुसकर कर्मचारियों को डरा धमकाकर लाकर तोड़कर लाकर में रखे 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हज़ार रुपये नगद लूटकर ले जाया गया था प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मौक़े पर तत्काल पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक जबलपुर उपस्थित हुए थे प्रकरण की विवेचना हेतु कई पुलिस टीमें लगायी गई थी ।

विवेचना के दौरान मौखिक साक्ष्यों, विभिन्न CCTV फ़ुटेज व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से यह पतासाजी किया गया था कि इन्द्राना क़स्बे में एक किराये का मकान लेकर इन आरोपियों के द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनमें क्रमशः म  1-रहीस लोधी (पाटन), 2- सोनू वर्मन )खितौला), 3- हेमराज ,और 4- विकास चक्रवर्ती हैं। इनके क़ब्ज़े से लूटी गई रक़म में से 1,83, 000 रुपया नगद ,एक कट्टा ,चार कारतूस दो मोटर साइकिल, चार मोबाइल व कुछ अन्य सामग्रियां जप्त की गई है ,शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पाँच पुलिस टीमें लगायी गई है जिसमय जल्द ही शेष आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। वहीं इन सभी आरोपियों से और भी अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

 

News Investigation

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close