Uncategorized

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Stone pelting in Ujjain against the demolition of Shahi Mosque

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन / विलोक पाठक

उज्जैन। शाही मस्जिद हटाने के विरोध में उज्जैन में चल रहा प्रदर्शन सोमवार सुबह तनावपूर्ण हो गया। मस्जिद के आसपास जुटी भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में मुस्लिम समाज की ओर से पिछले दो दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार रात से ही मस्जिद के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। रविवार रात भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित रहे। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया।

रविवार रात प्रशासनिक अमला जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा था। मशीनों को देखकर प्रदर्शनकारियों में विरोध तेज हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

सोमवार सुबह तक स्थिति शांत थी, लेकिन बाद में अचानक गहमागहमी बढ़ गई और पुलिस पर पथराव शुरू होने की सूचना मिली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। जानकारी के अनुसार डेढ़ दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं।

फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

VILOK PATHAK

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Sunder”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close