अपराध

नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा। खितौला मोड़ स्थित एक दूध डेयरी के पास नाले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा भेजा गया। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो के आधार पर हुलिया: मृतक युवक है, जिसने पीले रंग की शर्ट/कपड़ा पहन रखा है। उसके बाल काले दिखाई दे रहे हैं तथा चेहरा सांवला नजर आ रहा है। शव पानी में पड़े होने के कारण हुलिया पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेज रही है।

पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close