अपराधटॉप न्यूज़

दिल्ली जहांगीरपुरी में धार्मिक शोभायात्रा पर पथराव के बाद आगजनी… कई घायल…

दिल्ली जहांगीरपुरी क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा पर कुशल सिनेमा के पास पथराव हुआ, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। घटना के बाद दो समुदायों के बीच जमकर टकराव हुआ और गोलियां भी चलीं। उपद्रवियों ने पथराव के बाद दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा को काबू करने की कोशिश की।

उपद्रवियों ने किया हमला -: 

घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि कुशल सिनेमा के पास उपद्रवियों ने शोभायात्रा पर हमला कर दिया। हमलावर भीड़ ने यात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़कर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान जश्न मना रही भीड़ जान बचाकर भागने लगी। उपद्रवियों के हमले के बाद शोभायात्रा में शामिल लोग अपने वाहन सड़कों पर ही छोड़कर जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए ।  भीड़ में शामिल लोग तलवार, कटार और लाठी-डंडे से लैस थे। शोभायात्रा पर हमले के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी हुई।

◆ देर तक चलता रहा बबाल…

गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में भी आग लगा दी। ड्यूटी में लगे पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। सड़कों पर पड़े लाठी-डंडे और पत्थर बिखरे पड़े थे।कुछ ही घंटों में पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। सूत्रों के अनुसार जुलूस के साथ पुलिसबल होता तो यह घटना नहीं होती। घटना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ की पत्थरबाजी में एक सब इंस्पेक्टर और 5 सिपाही घायल हुए। कुछ आम लोगों के भी घायल होने की खबर है। आधिकारिक तौर पर अभी कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं बताया गया है।

◆ पुलिस की सख्ती….

जहांगीरपुरी में पुलिस फोर्स तैनात है। रातभर ड्रोन से भी इलाके की निगरानी की गई।
उपद्रवियों से निपटने के लिए एडिशनल पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस की RAF टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पूरे इलाके में रातभर पुलिस फोर्स ने मार्च किया। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। लोगों को अफवाहों से बचने को कहा गया है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close