टॉप न्यूज़

चलती कार में लगी आग, पुलिस ने दंपती को सुरक्षित बचाया दमोह जेल के एएसआई पत्नी के साथ लौट रहे थे पान उमरिया, कार जलकर खाक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मौसम के पास नेशनल हाईवे पर देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। दमोह जेल में पदस्थ एएसआई प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद कार क्रमांक MP34ZH 6571 से पान उमरिया लौट रहे थे।

कार से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। वायरलेस से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार के दरवाजे और शीशे खोलकर एएसआई और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने हाईवे पर यातायात भी नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close