देश

1 जुलाई से चार धाम यात्रा शुरू, फिलहाल आप नहीं कर पाएंगे दर्शन

देहरादून – उत्तराखंड सरकार 1 जुलाई से चार धाम यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा के दाैरान दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालुओं को अभी दर्शन करने की परमिशन नहीं दी जा रही है। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आज कहा कि जो लोग कंटेनमेंट जोन और क्वाॅरंटीन सेंटर्स से होंगे उन्हें भी चार धाम यात्रा में भाग लेने की परमीशन नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा, जिसमें केदारनाथ मंदिर की यात्रा भी शामिल है। इस यात्रा में देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक और श्रद्धालु शामिल होते हैं।

एक तय संख्या में लोग चार धाम की यात्रा कर पाएंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। बद्रीनाथ में 1200 यात्री दर्शन कर पाएंगे, वहीं केदारनाथ में 800 यात्री ही जा पाएंगे। यमुनोत्री में 600 और गंगोत्री में 400 स्थानीय लोगों को दर्शन मिलेगा। अभी फिलहाल राज्य के ही लोग दर्शन कर सकेंगे।

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने बताया कि चारों धामों में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक दर्शन होंगे। दर्शन करने के लिए देवस्थानम बोर्ड की ओर से निशुल्क टोकन दिए जाएंगे। दर्शन लाभ के लिए टोकन अनिवार्य रूप से लेना होगा। केदारनाथ में एक घंटे में अधिकतम 80 श्रद्धालु दर्शनलाभ ले सकेंगे। इससे पहले हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने भी चारधाम यात्रा में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close