टॉप न्यूज़देश

अधि​कतम रिकवरी के साथ वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है भारत

दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है ....

अ​धिकतम रिकवरी संख्या के साथ भारत लगातार वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। आज तक देश में कुल रिकवरी 54 लाख (54,27,706) को पार कर गई। वैश्विक स्तर पर रिकवरी के मामलों में इसका हिस्सा 21 प्रतिशत है, जबकि कुल सकारात्मक मामलों में इसकी हिस्सेदारी 18.6 प्रतिशत है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OKYA.jpg

 

कई अन्य देशों की तुलना में सबसे कम मृत्यू दरों (सीएफआर) में से एक के साथ भारत ने अपनी वैश्विक स्थिति बनाए रखी है।

आज की तारीख में जहां वैश्विक सीएफआर 2.97 प्रतिशत है वहीं भारत के लिए तुलनात्मक आंकड़ा 1.56 प्रतिशत है।

भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर मौत दुनिया में सबसे कम है। जबकि वैश्विक औसत 130 लोगों की मृत्यु / दस लाख आबादी है। भारत 73 मौतों / दस लाख आबादी है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JR1Z.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 75,628 रिकवरी हुई है। इसके साथ ही भारत में उच्च संख्या में दैनिक रिकवरी का ट्रेंड लगातार जारी है।

राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि में एक दिन में रिकवरी की उच्च संख्या भी परिलक्षित होती है, जो वर्तमान में 83.84 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में रिकवरी के 74.36 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक रिकवरी हुई है। उसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में रिकवरी हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OB05.jpg

 

लगभग 77 प्रतिशत सक्रिय मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। 2.6 लाख से अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर है।

आज की तारीख कुल सकारात्मक मामलों में से देश में 14.60 प्रतिशत सकारात्मक मामले हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047NXE.jpg

लगातार 12 वें दिन भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बना हुआ है। सक्रिय मामलों की संख्या आज 9,44,996 है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005FQU4.jpg

 

देश में पिछले 24 घंटे में 79,476 मामलों की पुष्टि हुई है।

नए मामलों में से 78.2 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। महाराष्ट्र में 16,000 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन पहले की तुलना में कम है। केरल में  9,258 मामले सामने आए हैं और वह दूसरे स्थान पर जबकि कर्नाटक में 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006M8VI.jpg

पिछले 24 घंटों में 1,069 मौतें दर्ज की गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 84.1 प्रतिशत मृत्यु दर है।

कल बतायी गयी मौतों में से 39.66 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र से हुईं। वहां 424 मौतें हुईं, जिसके बाद कर्नाटक में 125 मौतें हुईं। भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर मौत दुनिया में सबसे कम है। जबकि वैश्विक औसत 130 लोगों की मृत्यु / दस लाख आबादी है। भारत 73 मौतों / दस लाख आबादी है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007PLM6.jpg

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close