250 महिलाये भाजपा में शामिल : साँसद राकेश सिंह ने सदस्यता

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जबलपुर महानगर की 250 महिलाओ ने भाजपा की सदस्यता ली। महिलाओं को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री राकेश सिंह ने महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति रूपा राव के नेतृत्व में महिलाओं को संभागीय कार्यालय रानीताल में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साँसद श्री सिंह ने कहा जनसंघ से शुरू हुई भाजपा में आज 11 करोड़ सदस्य है और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन का गौरव हमे मिला है और यह सब हमारे नेताओ के संघर्ष और लगन का परिणाम है साथ ही आज भी लगातार पार्टी से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं जुड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसमे महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान है।
श्री सिंह ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र एवँ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने जितनी योजनाएं महिलाओं के लिये प्रारम्भ की है उतनी पिछले 55 सालों में कभी नही हुई और आज हमारी माताएं बहिनो के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है यह सरकार की संवेदनशीलता का ही परिणाम है।
श्री सिंह ने कहा आज जिन बहिनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उनका स्वागत यही और मुझे पूर्ण विश्वास है आपके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जन जन तक हमारी विचारधारा को पहुँचाने का कार्य आपके द्वारा किया जाएगा।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने बताया जबलपुर महानगर की सभी विधानसभाओ की बहिनो ने आज सदस्यता ग्रहण की है जिन्हें साँसद जी एवँ नगर अध्यक्ष जी द्वारा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले, महिला मोर्चा महामंत्री अश्वनी परांजपे, सुषमा जैन, रजनी यादव, नगर अध्यक्ष रूपा राव, महामंत्री मधुबाला राजपूत, रीना राय के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित थी।
◆ प्रधानमंत्री के मन की बात को केंट विधानसभा के बूथ में सुना :- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को साँसद श्री राकेश सिंह ने केंट विधानसभा के छत्रपति शिवाजी मंडल के बूथ क्र 161 में सुना। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा के साथ बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।