देश

कोरोना काल में शादी करना लड़की के लिए बन गई आफत, जानें आखिर क्या हुआ

कोरोना काल में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शर्तों के साथ शादी करने की इजाजत तो दे दी है, लेकिन महाराष्ट्र में एक लड़की के लिए शादी करना आपत बन गई। शादी के बाद पता चला कि जिस लड़के से उसकी शादी हुई है वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद लड़की सहित पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शादी के तीन दिन बाद दूल्हा में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दुल्हन समेत शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथकवास में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जौहर तहसीलदार संतोष शिंदे ने बताया कि संक्रमित होने वाला 22 वर्षीय व्यक्ति प्रयोगशाला सहायक था।

उन्होंने बताया कि उसकी जांच शादी के पहले हुई थी, लेकिन जांच रिपोर्ट शादी के बाद आई। दुल्हन के साथ शादी-समारोह में शामिल होने वाले 63 लोगों को पृथकवास में भेज दिया गया। बता दें कि पालघर में अब तक कोविड-19 के कुल 1,911 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 61 लोगों की जान जा चुकी है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइंस में शादी समारोह में 50 मेहमानों की इजाजत दी गई है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी तमाम गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close