राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यक्षेत्र कार्यकर्त्ता विकास वर्ग प्रथम (विशेष) का शुभारंभ
Launching of Rashtriya Swayamsevak Sangh, Madhyakshetra Worker Development Class I (Special).


विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
मध्य प्रदेश, रीवा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यक्षेत्र के 20 दिवसीय कार्यकर्त्ता विकास वर्ग प्रथम (विशेष) के प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश के तीनों प्रान्त मालवा, मध्यभारत, महाकौशल व छत्तीसगढ़ से आये हुये 268 कार्यकर्ताओं का सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर रीवा में शुभारंभ हुआ। वर्ग के उद्घाटन सत्र में वर्ग के सर्वाधिकारी सतीश खंडेलवाल, वर्ग पालक नागेंद्र वशिष्ठ एवं मुख्य वक्ता प्रेमशंकर जी सिदार रहे। मुख्यवक्ता ने भारतीय संस्कृति के विराट स्वरुप के विषय पर सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत साधना एवं उपासना की भूमि है। भारत ने सम्पूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाने का कार्य किया है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वर्ग में पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र कार्य में अपनी भूमिका अच्छे से निर्वहन करें। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी, प्रांत प्रचारक बृजकांत, विवेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।




