ट्रकों की सीधी भिड़ंत में घन्टों फंसे रहे चालक, कटर से काटकर निकाला गया

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ दो ट्रकों की आमने सामने की सीधी भिड़ंत में दोनों ही ट्रकों के सामने से परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनो ही ट्रकों के चालक इनमें बुरी तरह से लहूलुहान हालत में फंसे रहे। जिनको पहले स्थानीय मदद और जेसीबी की सहायता से निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन बुरी तरफ से वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से उनको कटर से काटकर निकालने के लिए पुलिस जुटी रही।
प्राप्त जानकारी अनुसार बेलखाडू चौकी के ग्राम झगरा में ढाबा के सामने दो ट्रकों की आमने सामने से भीषण भिड़ंत हुई जिसमें दोनों ट्रकों के चालक उसमे लहूलुहान हालत में फंसे रहे । वहीं गंभीर रूप से घायल एक ट्रक के क्लीनर के गंभीर चोटें आई जिसमें उसका गाल फटने के कारण उसे स्थानीय लोगो की मदद से 108 में इलाज के लिए भेजा गया।
वहीं समाचार लिखे जाने तक दोनों ही ट्रक के चालक स्टेरिंग सीट पर बैठे फंसे हैं,और लहूलुहान हाल में कराह रहे हैं। एक हरियाणा का तो दूसरा नागालैंड के ट्रक बताये जा रहे हैं फिलहाल स्थानीय पुलिस और नागरिक मदद में जुटे हुए हैं।

