टॉप न्यूज़

राष्ट्रवादी संत कालीचरण महाराज का हुआ आगमन

Nationalist Saint Kalicharan Maharaj arrived

✒️ विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

जबलपुर, ओजस्वी वक्ता और प्रसिद्ध हिंदू संत कालीचरण महाराज का महाराष्ट्र से संस्कारधानी आगमन हुआ। हिंदू जन संघर्ष मोर्चा के विकास खरे ने बताया की कालीचरण महाराज अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में एक विशाल हिंदू सभा को संबोधित करेंगे। आज दोपहर आगमन के पश्चात मां नर्मदा की आरती में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात्रि 9:00 बजे चार खंबा स्थित मां बूढी खेरमाई पहुंचेंगे जहां दर्शन के साथ पूजा अर्चन करेंगे। 5 जून को हिंदू जन संघर्ष मोर्चा द्वारा मानस भवन में आयोजित विराट हिंदू गर्जना धर्म सभा में मुख्य वक्ता के रूप में कालीचरण महाराज भाग लेंगे। यह धर्म सभा शाम 4:00 बजे प्रारंभ होगी इसमें शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों सहित संत महात्मा भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि कालीचरण महाराज एक ओजस्वी राष्ट्रवादी संत के रूप में पहचाने जाते हैं। देश में विभिन्न स्थान पर हिंदूवादी सभा में उनकी अग्रणी भूमिका रहती है। शहर में उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close