अपराध

सिहोरा का युवक ससुराल पत्नी को लेने गया, कर दी ससुर की हत्या

A young man from Sihora went to his in-laws home to take his wife, killed his father-in-law

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा /कटनी- पत्नी के मायके में रह रही पत्नी को युवक ले कर आना चाहता था, और इसी विवाद में दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि पत्नी से मिलने न देने और ससुराल न भेजने पर ही दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस तरह पत्नी वियोग में तड़प रहे दामाद ने अपने ही ससुर की निर्मम हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

News Investigation

“The Real Truth Finder”

पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतिर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा की टीम ने ग्राम बहोरीबंद के ग्राम सिजहरी में खेत में उड़द फसल की तकवारी करते रात को सो रहा था जहां पर बेडी चौधरी की हत्या कर दी गई थी जिसके अंधे कत्ल का खुलासा कर पुलिस ने आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

➡️खेत मे लहूलुहान मिला वृद्ध

पुलिस के मुताबिक 17 जून 2025 को शिवकुमार पिता मिहीलाल चौधरी निवासी ग्राम सिजहरी ने सूचना दी कि उसका भाई रामबरन उर्फ बेडी चौधरी रोज की तरह 16 जून 2025 की रात 11 बजे घर से उरदा की रखवाली करने अपने खेत गया था। 17 जून की सुबह 07 बजे बेडी चौधरी खेत में बनी मडैया के बाहर खटिया में मृत हालत में मिला। उसके सिर व माथे पर गहरी चोटें थी। सूचना पर बहोरीबंद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की। कार्यवाही करते हुए मौके पर एफएसएल विशेषज्ञ, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ तथा डाग स्काड को बुला कर जाँच की गई।

➡️पत्नी को नहीं भेजने पर ससुर की हत्या

संदेह के आधार पर मृतक के दामाद मोनू पिता हुकुमचंद चौधरी उम्र 27 साल निवासी ग्राम गुरजी थाना सिहोरा जिला जबलपुर को जबलपुर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो मोनू चौधरी ने उसकी पत्नी को ससुर बेडी चौधरी व्दारा ससुराल नहीं भेजने एवं फोन से बात नहीं कराने की बात बताई। इसी बात से क्रोधित होकर 16 जून की रात 11 बजे वह घर ग्राम गुरजी से कुल्हाडी लेकर मोटरसाईल से चल कर रात्रि 01 बजे ग्राम सिजहरी पहुंचा और उडद के खेत में सोए ससुर रामबरन उर्फ बेडी चौधरी को कुल्हाडी से चार-पाँच बार सिर में मारकर कुल्हाडी खेत में फेक कर वापस घर भाग गया।

 

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close