अपराधसिटी न्यूज़

गंगा स्नान कर लौट रहे परिजनों के ऑटो पर पलटा भारी ट्रक, एक ही परिवार के 7 मृत, 3 गंभीर

A heavy truck overturned on the auto of the family members returning after bathing in Ganga, 7 of the same family dead, 3 critical

✒️ विलोक पाठक

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

रीवा / कटनी- जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए. यह हादसा यूपी-एमपी सीमा पर स्थित रीवा की सोहागी घाटी में हुआ, जब सीमेंट पिलर से लदा एक अनियंत्रित ट्रक प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो पर पलट गया। मृतकों में 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे जयसवाल परिवार पर मातम छा गया है!

यह दर्दनाक घटना तब हुई जब प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज के नई गढ़ी इलाके में घर लौट रहे एक ही परिवार के श्रद्धालु एकऑटो में सवार थे और सोहागी घाटी के पास, प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा एक तेज रफ्तार बल्कर ट्रक ऑटो को ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सवारी ऑटो के ऊपर ही पलट गया। और भारी-भरकम ट्रक सीधे ऑटो पर पलटने से एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई और चीख पुकार मच गई देखने वाले राहगीरों की भी रूह कांप उठी ।

➡️खौफनाक हादसा देख रूह कांपी

प्रयागराज से गंगा स्नान करके लौट रहे थे जो ऑटो में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। इस भीषण हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, एक अन्य घायल ने रास्ते में दम तोड़ा, जबकि दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जो सभी जयसवाल परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए तीन लोगों का संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में इलाज चल रहा है.

➡️मृतकों और घायलों की पहचान
इस ह्रदयविदारक हादसे में मृत हुए विजयराघवगढ़ के एक ही परिवार के जिनके नाम हैं- रामजीत जयसवाल (38) पिंकी जयसवाल (35) अंबिका जयसवाल (8) हीरालाल जयसवाल (65) कुमारी मानवी जयसवाल (7)अरविंद जयसवाल (6) सौरभ जयसवाल (12)
जबकि घायलों की पहचान रविता जयसवाल एवं कुमारी अदिति जयसवाल (5) प्रियांशु जयसवाल (10) हैं जिन्हें तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जिनका इलाज चल रहा।

➡️प्रशासन ने की तत्काल मदद

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि हादसे के बाद सोहागी घाटी से टोल प्लाजा तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में जाम को खुलवाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close