बाइक सवार को टक्कर मारकर घसीटता ले गया हाइवा, दोनों पैर हुए अलग

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ एक भयावह सड़क हादसे को देखकर हर किसी की रूह कांप गई जिसमें बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद हाइवा में फंसे युवक को करीब 30 फ़ीट तक घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद सड़क में हाइवा ट्रक के चके के निशान बने हुए हैं साथ सड़क पर खून और मांस के टुकड़े बिखरे थे जिसे कोई साधारण व्यक्ति देखकर कांप जाए, हादसे के बाद घायल को जबलपुर में भर्ती कराया गया है।
बुढागर बायपास में नर्सरी के पास सतना ढाबा के सामने हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक रंजीत उर्फ अन्नू पटैल ग्राम टिकरिया निवासी को तेज़ रफ्तार हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक के पैर शरीर से अलग हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। और एंबुलेंस की मदद से तत्काल घायल को जबलपुर भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे बुढागर बायपास में तेज रफ्तार में ट्रक अचानक पीछे से आ गया और बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया। जिसमे बाइक सवार युवक फंस कर करीब तीस फ़ीट तक घिसटता चला गया, हादसे में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि एक पैर बुरी तरह से कटकर अलग ही हो गया है घटनास्थल पर खून और मांस बिखरा पड़ा था युवक की चप्पल भी रोड पर पड़ी हुई थी। हादसे के मंजर को देखकर हर किसी की रूह कांप गई , जबकि हादसे के तुरन्त बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि घायल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
➡️हादसे का नजर
सड़क हादसे के बाद युवक सड़क पर ही दर्द से कराहता रहा और उसका एक पैर कटकर अलग ही हो गया, घटनास्थल पर कई फ़ीट तक ट्रक के घिसटने के निशान बने हुए थे और सड़क खून से लाल दिखाई पड़ रही थी। लेकिन राहगीरों ने हिम्मत जुताई और घायल की मदद कर उसे एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा।




