अपराध

यूपी की दो बच्चों की माँ से दो माह पहले शादी अब चारपाई में मिली लाश, पत्नी गायब

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

कटनी/ आधी रात युवक की हत्या हो गई और दूसरे कमरे माता पिता सोते रहे भनक तक नही लगी। मृतक की लाश घर में चारपाई पर मिली, दो बच्चोँ की माँ से मृतक ने हाल ही में दो महीने पहले शादी की थी। और अब युवक की मौत की घटना के बाद से बच्चों के साथ पत्नी भी गायब, क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
कटनी जिले की सीमा से लगा हुआ थाना रैपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघवार कला से एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, जबकि उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित गायब है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नन्नू लाल सोनी पिता मुन्ना लाल सोनी निवासी बघवार कला के रूप में की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नन्नू लाल सोनी की लाश कमरे में मिली। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को फोन किया। परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे भी रात से ही गायब है। पुलिस के अनुसार सिर में किसी भारी वस्तु से वार करने से युवक मौत हो गई। उसकी लाश चारपाई पर मिली। हाल ही में हुई पतियों के मारने की घटनाएं और शादी के झांसा देकर हत्या करने के बहुत से अपराध देश भर से सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से इस मामले में भी ग्रामीण इसी तरह के कयास लगा रहे हैं।

➡️सुबह 11 बजे तक नही उठने पर पिता ने देखा

घटना की रात में मृतक नन्नू लाल सोनी उसकी पत्नी अर्चना सहित बच्चे एक कमरे में सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे में मृतक के माता-पिता सो रहे थे। सुबह लगभग 11 बजे तक नन्नू के नहीं उठने पर उन्होंने कमरे में पिता ने जाकर देखा तो बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद डायल 100 पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी संतोष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना लगभग बारह से दो बजे के बीच की है।

➡️मृतक ने दो माह पहले की थी शादी

रैपुरा पुलिस के अनुसार मृतक ने बीते दो माह पहले ही 28 मई 2025 को शादी की थी। और जिस महिला से शादी हुई थी, उसके पहले से ही दो बच्चे थे । महिला का नाम अर्चना सोनी उत्तरप्रदेश की बताई जा रही हैजो शादी करने के बाद मृतक के पास अपने दोनों बच्चों संग आकर नई ससुराल में रहने लगी थी वहीं अब इस तरह से पति की मौत हो जाने के बाद महिला और उसके बच्चे गायब हो जाना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है और ग्रामीणों के द्वारा वर्तमान समाज मे हुई अनेकों घटनाओं की वजह से तरह तरह की चर्चायें हो रही हैं। जबकि पत्नी अपने दो बच्चों सहित गायब है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। और जो भी यथास्थिति सत्य होगा वह महिला और बच्चों के मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा, जिसके साथ ही पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close