घास के बीच औंधे मुंह मिला अधेड़ युवक का शव

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ सिहोरा विगत एक माह से लगातार चर्चा में बना हुआ है, और लगातार घटनाएं होना जारी है। बुधवार को भी मुक्तिधाम के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है जो चड्डी – बनियान भर पहने हुआ था जिसे देखयह अनुमान लगाया जा रहा कि संभवतः वह खेत गया था और मौत हो गई। खितौला पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
खितौला थाना क्षेत्र में राजकुमार लोधी (50वर्ष) का शव घास की झाड़ियों में मिला है, पुलिस इसे हत्या और हादसा दोनों ही एंगल मानकर विवेचना करने में जुटी है।और खितौला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सिविल अस्पताल सिहोरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण पाता चलेंगे, जिसके बाद आगे जांच का दायरा बढ़ेगा। मृत व्यक्ति का शव खेत के पास घास में औंधा हुए स्थिति में पड़ा मिला है जिससे किसी अनहोनी की संभावना जताई जा रही है फिलहाल पुलिस छानवीन में जुट गई है। मृत व्यक्ति की शिनाख्त राजकुमार लोधी खितौला निवासी के रूप में हुई है।




