अपराधटॉप न्यूज़
गणेश पंडाल लगाते समय बारिश के दौरान करंट लगा, युवक मृत

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
एनआई डेस्क/ नरसिंहपुर जिले के ग्राम इमलिया में गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश पंडाल सजाने के दौरान 35 वर्षीय युवक दीपक पटेल को करंट लग गया।
जानकारी के अनुसार दीपक पटेल पंडाल की सजावट कर रहा था, तभी अचानक बिजली का तार उसके संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे वाहन से नरसिंहपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने कुछ देर उपचार के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अशोक करवैति ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के शव परीक्षण केंद्र में किया जा रहा है। चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जानकारी कोतवाली थाने को भेज दी है।




