टॉप न्यूज़
तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, कई घायल


न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/गोसलपुर। गोसलपुर क्षेत्र के मिडवे ट्रीट के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे एक सड़क हादसे में अनाज से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली में भरा गेहूं सड़क पर बिखर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बस में सवार कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।



