टॉप न्यूज़

रिंग रोड ब्रिज की कम ऊंचाई बनी मुसीबत, मशीन ले जा रहा ट्रक फंसा

The low height of the Ring Road Bridge became a problem, and a truck carrying machinery got stuck.

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर शहर के कुसनेर क्षेत्र में बन रहे रिंग रोड ब्रिज की ऊंचाई को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भारी मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर ट्रक ब्रिज के नीचे फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कटनी की ओर जा रहा था, लेकिन ब्रिज की ऊंचाई पर्याप्त नहीं होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क किनारे की कच्ची मिट्टी को खोदा गया और फोरलेन सड़क को नीचे किया गया, तब कहीं जाकर ट्रक को निकालने की कोशिश की गई।

इस घटना ने रिंग रोड निर्माण में गुणवत्ता और योजना को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ब्रिज की ऊंचाई इसी तरह कम रही तो सामान्य से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है।

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस खामी को सुधारकर भविष्य में होने वाली परेशानी से बचा जाए।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close