टॉप न्यूज़

तत्वों द्वारा लड़कियों कोअश्लील इशारे का वीडियो वायरल, हिन्दू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Video of men making obscene gestures towards girls goes viral, Hindu organisations demand action

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

मप्र के जबलपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो,जिसमें कुछ लड़के बिना नंबर के वाहन पर बैठकर अश्लील इशारे कर रहे हैं। बताया जाता है कि बिना नंबर के वाहन से तत्व कुछ लड़कियों का पीछा कर रहे थे। लड़कियों द्वारा जब उनका वीडियो बनाया गया तो उन्होंने धमकी भरे अंदाज में अश्लील इशारे किये तथा वहां हुए से चले गए।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि वह लड़कियों को अश्लील इशारे किये जा रहे हैं। इस घटना के बाद वह वीडियो हिंदू संगठनों के पास पहुंचा जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस वीडियो को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के विकास खरे ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। विकास का कहना है कि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है की पीछा करने वाले धर्म विशेष के लोगों ने लड़कियों को अश्लील इशारे किए हैं, जो की बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह विश्व हिंदू परिषद के अनूप पटेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।

वही इस मामले में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक तिवारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि समाज के ऐसे दरिंदे जो खुलेआम मां बहनों से छेड़छाड़ कर रहे है इन पर कार्रवाई हो। उन्होंने जबलपुर एसपी से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है।

बहरहाल उक्त वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्ति की है यह वीडियो नॉदरा ब्रिज का बताया जा रहा है।

 

 

(न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता)

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close