स्वसहायता समूह की अध्यक्ष के साथ महिला और पुरुषों ने जमीन पर पटक कर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर। जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछपुरा में आपसी विवाद के चलते मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। घटना 24 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। पीड़ित महिला जो स्व सहायता समूह कछपुरा की अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद को लेकर मारपीट की घटना पर गोसलपुर पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कछपुरा निवासी शिकायतकर्ता जो स्वसहायता समूह अध्यक्ष ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव की ही रहने वाली एक महिला अपने साथियों युद्धवीर पटेल, प्रासु पटेल, एक अन्य महिला के साथ उसके घर पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में शिकायतकर्ता समेत दो आबय महिलाएं भी बीच बचाव करते हुए घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज कराया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




