देश

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 18,552 नए मामले

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप का देशभर में हर रोज रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के मामले 5 लाख 09 हजार 446 हो गए हैं। वहीं, इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 1,97,784 है। अब तक कोरोना की जंग 2,95,917 लोगों ने जीत ली है, ये वो मरीज हैं जो अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। हालांकि 15,689 लोगों की जान भी इस खतरनाक वायरस ने ले ली है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है। इस वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में पांच हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है, जिनमें से 1,97,387 सक्रिय मामले हैं, 2,95,881 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 1.5 लाख से ज्यादा संक्रमित

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 175 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं राज्य में 5024 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए है। 175 डेथ केस में से 91 लोगों की जान पिछले 48 घंटों में गई है जबकि बाकी 84 लोगों की जान पहले गई थी लेकिन उसे शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया। इस समय महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,52,765 हो गई है। वहीं, राज्य में एक्टिव केस 65829 है। वहीं, 79,815 वे लोग हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं या अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस तेजी से हर दिन बढ़ रहे हैं। दिल्ली में शुक्रवार को 63 लोगों की जान गई जबकि 3460 नए मामले राजधानी में सामने आए। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 77,240 हो गई है। इसमें 47091 लोग रिकवर कर गए हैं। वहीं इस वक्त राजधानी दिल्ली में 27,657 एक्टिव केस हैं। अब तक दिल्ली में 2492 लोगों की जान गई है।

पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 43 जवान कोरोना पॉजिटिव

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 43 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद बीएसएफ में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 911 हो गई है। बीएसएफ के कुल 633 कर्मचारी अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

तमिलनाडु में कोरोना के 3,645 नए मामले

तमिलनाडु में भी यही स्थिति है। राज्य में 3645 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74,622 हो गई है। जिसमें से अभी 32,308 एक्टिव मामले हैं। वहीं, गुरुवार को 2,236 और लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद रिकवर हुए लोगों की संख्या बढ़कर 41,357 हो गई है। हालांकि, राज्य में एक दिन में 46 और लोगों ने इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा दी है जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 957 हो गई है।

राजस्थान में 364 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस के 364 नए मामले सामने आए जबकि शुक्रवार को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 16660 हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 380 हो गई है। राज्य में इस वक्त एक्टिव केस 3,218 हैं।

गुजरात में 580 नए मामले

पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोरोना वायरस के 580 नए मामले सामने आए हैं। 18 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कुल केस 22038 हो गए हैं। वहीं अब तक गुजरात में 1772 लोगों का जान कोरोना ने ले ली है।

गोवा में संक्रमितों की संख्या 1039 हुई

गोवा में शुक्रवार को 44 नए केस सामने आए। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या गोवा में 1039 पर पहुंच गई है। 667 एक्टिव केस हैं तो वहीं दो लोगों की अब तक जान कोरोना से गई है।

मध्य प्रदेश में अब तक 546 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में एक दिन में 203 कोरोना के केस सामने आए। वहीं चार लोगों की मौत भी हो गई है। राज्य में 12,798 कुल संक्रमितों की संख्या है जिसमें से 2448 एक्टिव केस हैं। 546 लोगों की अब तक मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close