देश

देश में कोरोना के मामले 5 लाख 29 हजार के पार, 16 हजार से ज्यादा मौतें, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 19,906 केस

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक अब तक कोरोना के 5,29,577 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 16,103 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 2,03,272 है। वहीं 3,10,146 लोग ठीक हो चुके हैं।

24 घंटों में सबसे ज्यादा 19,906 केस

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,पिछले 24 घंटों में 19,906 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। जबकि 410 मौतें हुई हैं। भारत में पॉजिटिव मामले 5,28,859 हैं, जिनमें 2,03,051 सक्रिय मामले हैं और 3,09,713 ठीक / विस्थापित / और 16,095 मौतें शामिल हैं।

दिल्ली में 2948 नए मामले, 66 मौतें

दिल्ली में 2948 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 66 मौतें हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 80188 हो गई है जिसमें 28329 सक्रिय मामले, 49301 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट मामले और 2558 मौतें शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 5318 नए केस, 167 मरीजों की मौत

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में 5318 नए कोविड19  मामले सामने आए हैं और 167 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,59,133 है। वहीं मुंबई में 1,460 नए मामले सामने आए हैं और 41 मौतें हुई हैं, कुल मामलों की संख्या 73,747 और मरने वालों की संख्या 4,282 है। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 27,134 है।

गुजरात में 18 मौतें

गुजरात में पिछले 24 घंटों में  615 मामले दर्ज़ किए गए और 18 मौतें हुई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 30,773 हो गई है जिसमें 22,417 ठीक / छुट्टी और 1790 मौतें शामिल हैं।

तमिलनाडु में 3,713 नए केस

तमिलनाडु में 3,713 नए मामले सामने आए हैं और 68 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 78,335 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,025 है। सक्रिय मामलों की संख्या 33,213 है।

पंजाब में और 7 ने तोड़ा दम, हरियाणा में 543 मामले

पंजाब में 100 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 5056 है और मृत्यु का आंकड़ा 128 है।  वहीं हरियाणा में 543 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं  कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 13,427 हो गई है।अब तक कुल 8472 लोग ठीक / डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 218 हो गया है।

पश्चिम बंगाल में और 13 मौतें, झारखंड में 45 नए मामले

पश्चिम बंगाल में 521 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 16,711 है और मरने वालों की संख्या 629 है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,293 है। वहीं झारखंड में 45 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 2,339 हो गई है, जिसमें 1,724 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं।

राजस्थान में 284 नए केस, जम्मू और कश्मीर में 204 मामलों की पुष्टि

राजस्थान में 284 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं और 11 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 16944 है जिसमें 3186 सक्रिय मामले और 391 मौतें शामिल हैं।
वहीं जम्मू और कश्मीर में 204 नए मामले सामने आए हैं- 13 जम्मू डिवीजन से और 191 कश्मीर डिवीजन से। कुल मामलों की संख्या 6966 है जिसमें 2648 एक्टिव केस, 4255 ठीक और 93 मौतें शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close