देश

गाजियाबाद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल थे। फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ है, इस बारे में अभी तक प्रशासन की तरफ से कुछ बताया नहीं गया है।

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री गाजियाबाद के मोदीनगर में थी। रविवार की दोपहर अचानक जोरदार धमाका हुआ। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। फायर ब्रिगेड के लोगों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने का कार्य किया। गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए फैक्ट्री में धमाके की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही घटना की रिपोर्ट शाम तक देने को कहा है। पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं।

सभी घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। फैक्ट्री से जुड़े तथ्य पुलिस खंगाल रही है। कुछ लोग इसे अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री बता रहे हैं तो कुछ लोगों ने बताया कि यहां मोमबत्ती बनाई जाती थी। हालांकि सरकार की तरफ से जारी ट्वीट में इसे मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close