देश

PM मोदी का संबोधन: यूएन में गरजेगा भारत का शेर, थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली। देश के पीएम नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र यानी यूनाईटेड नेशनंस को संबोधित करेंगे। यूएन के लिए पीएम मोदी का यह संबोधन संयुक्त राष्ट्र की 75वीं सालगिरह की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में होगा। चलिए आपको बताते हैं सयुंक्त राष्ट्र से जुड़ी जानकारी।

संयुक्त राष्ट्र ( United Nations)

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसके उद्देश्य में उल्लेख है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है।

स्थापना

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई। ऐसे में आज विश्व के हर देश एक-दूसरे पर अधिकार जमाने के लिए खड़े रहते हैं।

स्थापना की ये थी वजह

विश्व में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दुनियाभर में तबाही का मंजर छाया हुआ था। काफी ज्यादा अशांति फैली हुई थी। जिसके बाद से दुनियाभर के तमाम देशों में आपसी रिश्ते खराब हो रहे थे।

इसको देखते हुए विश्व युद्ध के बाद विजेता देशों ने मिलकर एक ऐसा संगठन बनाने का प्रस्ताव रखा, जो विश्व में शांति बना कर रख सके और फिर संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन किया गया। 24 अक्तूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने चार्टर (संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र) पर हस्ताक्षर कर इसका गठन किया।

उद्देश्य

संगठन का गठन करने का उद्देश्य सभी देशों के बीच अच्छे रिश्ते बनाए रखना, गरीब और भूखे लोगों की सहायता करना। साथ ही उनकी स्थिति को बेहतर बनाना।

सदस्य देश

बता दें, गठन के संयुक्त राष्ट्र संघ में 50 सदस्य देश शामिल हुए थे, लेकिन अब इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है। बड़ी जानकारी तो ये है कि भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया है। भारत के पक्ष में 192 में से 184 वोट पड़े थे।

ऐसे में भारत का पिछला कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 को खत्‍म होना। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा 10 अस्‍थायी सदस्‍य होते हैं। इसमें से आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close