लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा करेगी ऐतिहासिक आयोजन

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 जयंती के उपलक्ष्य में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु 21 मई से 31 मई तक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस हेतु एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती भाजपा मनाने जा रही है जिसमें 21 मई से महिला प्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम प्रारंभ होंगे जो उनकी जयंती 31 मई तक आयोजित होंगे, 22 मई को रंगोली प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, महिला मैराथन,देवी अहिल्याबाई होलकर कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन होगा, 27 मई को बालिका सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, 28 मई को मंदिर मठ एवं घाटों के सफाई अभियान, 29 मई को नृत्य नाटिका, 30 मई को भाषण प्रतियोगिता एवं 31 मई को देवी अहिल्या बाई जयंती के दिन शौर्य यात्रा आयोजित की जाएगी।
सोनकर ने बताया कि देवी अहिल्याबाई की जीवन यात्रा उनके राजमाता से लोकमाता बनने की सफर, उनके द्वारा समाज के उत्थान हेतु किये गए कार्यों को कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक को राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने धार्मिक एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अनेकों काम किए कई मंदिरों का निर्माण करवाया और भारत के उत्थान हेतु अद्वितीय कार्य किए उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमो के माध्यम से उनकी गौरव गाथा जन जन तक पहुंचाई जाएगी।
बैठक को पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले एवं अश्विनी परांजपे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जय सचदेवा ने रखी।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, जीएस ठाकुर, सदानंद गोडबोले, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, राममूर्ति मिश्रा, रूपा राव मंचासीन थे।
देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी हेतु बैठक में प्रत्येक कार्यक्रम के प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
News Investigation