सिटी न्यूज़

ट्रेन को पलटाने की सुनियोजित साजिश, ट्रैक पर रखा था 10 फीट लंबा पाइप,बिछाए गए थे पत्थर

A well-planned conspiracy to overturn the train, a 10 feet long pipe was placed on the track, stones were laid

♦ VILOK PATHAK

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन / दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई इस ट्रेन को को पलटाने की सुनियोजित साजिश सामने आई है. दिल्ली से आ रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार रात करीब 10:30 बजे जब शामली और बलवा स्टेशन के बीच जंगली इलाके से गुजर रही थी,उसी दौरान लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के पाइप पर पड़ी. इसके बाद उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया इमरजेंसी ब्रेक से ट्रेन समय रहते रुक गई और बड़ा हादसा टल गया. पैसेंजर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई है. शरारती तत्वों ने ट्रैक पर भी पत्थर बिछा दिए थे तथा रेलवे ट्रैक पर करीब 10 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था. हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया. एक बात सीधी समझ में आ रही है कि ट्रेन को पटरी से उतारने की सुनियोजित साजिश रची गई. घटना को लेकर रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं एवं विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है.

 

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close