लाइफ स्टाइल

बढ़ने लगी हैं आंखों से जुड़ी परेशानियां, ये उपाय दिलाएंगे जलन और ड्राइनेस से राहत

कोरोना के बाद से ही काम और पढ़ाई करने की व्यवस्था में बदलाव आया हैं जिसकी वजह से बड़े हो या बच्चे सभी को डिजिटल स्क्रीन पर लम्बा वक्त गुजारना पड़ रहा हैं। इन स्क्रीन्स पर लगातार घंटों आंखें गड़ोने से आंखों में सूखापन महसूस होने लगता है। लोगों में आंखों से जुड़ी कई तकलीफें सामने आ रही है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों में हुई जलन और ड्राइनेस से राहत पाने में मदद मिलेगी।

आंखों का व्यायाम करें

जिस तरह से शरीर के हर हिस्से को व्यायाम की जरुरत होती है, उसी तरह से आंखों का भी व्यायाम करना चाहिए। इससे आपकी आंखों में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इसके लिए पहले सीधे बैठकर सामने की ओर देखें। उसके बाद एक बार दांयी और फिर बांयी ओर देखें और इसी तरह से अपनी आंखों को दोनों दिशाओं का तरफ घुमाते हुए देखें। पहले अपनी आंखों को क्लॉकवाइज (घड़ी की दिशा में) घुमाएं। उसके बाद एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। अपनी आंखों को आराम देने के लिए बीच में झपका भी सकते हैं। ये व्यायाम कुछ सेकेंड तक करें। अपनी पलकों को 20-30 सेकेंड के लिए जल्दी-जल्दी झपकाएं।

बादाम की ताकत

बादाम खाने से स्मरण शक्ति तेज होती है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए रात को पानी में बादाम भिगो कर रख दें। इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या फिर दूध में डालकर खाएं कुछ महीनों तक ऐसा करने से आपको दृष्टि मे सुधार दिखेगा।

चमत्कारी आंवला

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्तोत्र है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने और समस्याओं को दूर करने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद है। आधा कप पानी में कुछ चम्मच आंवले का जूस मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें।

सौंफ का सेवन

सौंफ कई तरह से फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट आंखों में मुख्यत: होने वाले रोग मोतियाबिंद की होने की गति को कम करते हैं। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ होती हैं। इसके लिए बड़ी सौंफ, चीनी और बादाम को एक साथ मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच सौंफ का पाउडर लें। इसे लगभग 40 तक लेने के बाद आपको लाभ नजर आने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close