Uncategorized

माहौल हमारे पक्ष में है : 10 दिन पूरी ताकत लगा दे कार्यकर्ता : वी डी शर्मा

जबलपुर। पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है बस कार्यकर्ता को आने वाले 10 दिनों तक पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना है और जीत पक्की करना है, यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री वीडी शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी, संचालक विधानसभा एवँ मंडल प्रभारी की बैठक में कही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बैठक ने कहा पार्टी अपने बुथ प्रबंधन को मजबूत कर और हर बुथ में कार्यकर्ताओं को साथ आकर योजनाबद्ध तरीक़े से मेहनत करनी होगी। श्री शर्मा ने कहा चुनाव को दिशा देने का कार्य इस टीम को करना है और आपका माइक्रो मैनेजमेंट ही चुनाव में हमारी जीत को और अधिक मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने विकास के नए आयाम तय किये है और जनता के सर्वांगीण विकास के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने का कार्य किया है यह सारी बातें को जनता तक पहुँचे इसके लिए कार्य करना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इसके पश्चात चुनाव की व्यवस्था समिति की बैठक को भी संबोधित किया।

बैठक में  प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, चुनाव प्रभारी शैलेंद्र बरुआ, सह प्रभारी प्रभात साहू, संचालक विधायक अशोक रोहाणी, सह संचालक संदीप जैन, विधानसभा चुनाव प्रभारी अखिलेश जैन, दीपांकर बैनर्जी, सदानंद गोडबोले, डॉ अभिलाष पांडे, मंडल प्रभारी श्रीराम शुक्ला, राजा सराफ, अमर पटेल, मनीष दुबे, विवेक अग्रवाल, सिद्धार्थ शुक्ला, राजीव बेंटिया, मुरली दुबे, रिजवान अंसारी, जयकांत उपाध्याय, भरत मंगलानी, आंनद सोनी, प्रभाशंकर कुशवाहा, नीलेन्द्र चटर्जी, उपस्थित थे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close