Uncategorized

हमारा संकल्प – शहर का सम्रग विकास :- डॉ जामदार

जबलपुर /  समग्र विकास औऱ समृद्ध शहर ही भाजपा की प्राथमिकता है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध है और जबलपुर को देश के अग्रणी शहरों में शामिल कराने के प्रयास में हम लगातार आगे बढ़ रहे है और विकास का यह क्रम आपके आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा, यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री राकेश सिंह ने महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार के समर्थन में वृहत जनसंपर्क के दौरान कही। साँसद श्री सिंह ने निगम चुनाव हेतु जनसंपर्क प्रारंभ किया और लगातार सभी वार्डो में कल से जनसंपर्क करेंगे।

सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर आज बहुत तीव्र गति से विकास की राह पर दौड़ रहा है शहर में आंतरिक एवँ बाह्य दोनों ओर से विकास हो रहा है। शहर की जनता भलीभाँति इस बात को जानती है और जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में है।

श्री सिंह ने कहा कि आज जो शहर का स्वरूप है वो भाजपा के शासनकाल में ही सम्भव हो पाया है और इसकी रफ्तार और तेज हो इसके लिए डॉ जामदार को महापौर और भाजपा के पार्षदों का आपके आशीर्वाद से जीतना आवश्यक है।

साँसद श्री राकेश सिंह के साथ महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार,, केंट विधायक अशोक रोहाणी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व महापौर सुशीला सिंह, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, दीपांकर बैनर्जी, डॉ अभिलाष पांडे ने करमचंद चौक जनसंपर्क प्रारम्भ किया जो मालवीय चौक, लार्डगंज चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, खजांची चौक, अँधेरदेव, तुलाराम चौक होते हुए पुनः करमचंद चौक में समाप्त हुआ।

इस अवसर पर नगर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त तिवारी गोलू, अश्वनी परांजपे, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद सिंह, पिछड़ामोर्चा अध्यक्ष संजय यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद चोहटेल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, योगेश बिलोहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

◆ हमारा संकल्प – शहर का सम्रग विकास :- डॉ जामदार

◆ महापौर प्रत्याशी ने किया केंट क्षेत्र के वार्डो में जनसंपर्क

जबलपुर। शहर का सम्रग विकास करना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है और इसके लिए हम प्रतिबद्ध है यह बात महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार ने केंट विधानसभा के छत्रपति शिवाजी मंडल के वार्डो में जनसंपर्क के दौरान कही।

डॉ जामदार ने केंट विधानसभा के रानी अवंतीबाई, रानी लक्ष्मीबाई एवँ सुभाषचंद्र बैनर्जी वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए जनता से अपील करते हुए कहा 2003 के पहले जिस तरह के हालात हमारे शहर के थे उससे आज की तुलना करें तो जो भी विकास के कार्य हुए है वह हमारे जनप्रतिनिधियों और सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है और आने वाले पांच वर्षों में इस विकास की कड़ी को और आगे बढ़ाने का कार्य आपके आशीर्वाद मिलने के बाद हम और हमारे पार्षद प्रत्याशी करेंगे इसीलिए आपसे करबद्ध निवेदन है आने वाली 6 जुलाई को आपका अमूल्य मत भाजपा के प्रत्यशियो को देकर अपना योगदान शहर के विकास में दे।

इस दौरान केंट विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, वार्डो के प्रत्याशी रिंकू विज, कृष्णा चौधरी, श्याम कनोजिया के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

◆ न्यायालय परिसर में किया जनसंपर्क :- महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार ने न्यायालय परिसर में कानूनविदों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा संस्कारधानी के अधिवक्ताओं के विधि ज्ञान की मिसालें शहर का गौरव हैं। नगर निगम पालिका चुनाव परिणाम में सेवा का अवसर मिलने पर अधिवक्ताओं के हित में शहर में व्यापक कदम उठाए जाएंगे। विधि के जानकारों से मेरा निवेदन है कि, शहर विकास हित में भाजपा के पार्षद प्रत्यशियो को वोट देकर विजयी बनाएं।

इस दौरान एड विजय पांडे, एड सीएम तिवारी, एड लालू श्रीवास्तव, एड अक्षय नामदेव, एड रवि शर्मा, एड विपुलवर्धन जैन, एड महेंद्र प्रताप सिंह, एड मनमोहन चतुर्वेदी के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close