सिटी न्यूज़

जगतबहादुर सिंह अन्नू ने समर्थन रैली में जनता से मांगा विजय आशीर्वाद

जबलपुर:- नगर के ऊर्जावान होनहार और जबलपुर के लिए समर्पित युवा, नगर का सर्वांगीण विकास कराने की चाहत लेकर कांग्रेस के कर्मठ महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ सड़कों पर निकले तो अंदाजा हो गया कि लोग जबलपुर के दामन से गंदगी, बदहाली, अव्यवस्था और अराजकता के दाग मिटाने काफी उत्सुक हैं और इस कसौटी में उनका विश्वास जगतबहादुर सिंह अन्नू के साथ है। जनता जनार्दन अन्नू के सहज सरल स्वभाव और कार्यशैली से काफी प्रभावित है। उसे भरोसा है की संस्कार की माटी का लाल अन्नू महापौर के रूप में किसी भी हालातों में ना तो कभी पीछे हटेगा और ना ही जन सुविधाओं और नगर विकास के लिए किए गए अपने संकल्पों से कभी कोई समझौता करेगा। बस इसी दृढ़ विश्वास ने एक ऐसा नजारा प्रस्तुत किया कि सोमवार को कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगतबहादुर सिंह अन्नू अपने विशाल समर्थन काफिले के साथ जहां से भी गुजरे अपार जनसैलाब उनके काफिले में शामिल होता चला गया।*

जगह-जगह स्वागत:-

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगतबहादुर सिंह अन्नू की समर्थन रैली का विशाल कारवां जहाँ से भी होकर गुजरा तो इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सजाए गए स्वागत मंचों के माध्यम से लोगों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद देकर गर्मजोश स्वागत किया और पक्का भरोसा दिलाया कि नगर में इस बार जगतबहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व वाली नगर सरकार ही होगी।

समर्थन रैली का शंखनाद नेपियर टाउन स्थित केंद्रीय कार्यालय से हुआ अपार जनसमूह युक्त रैली शास्त्री ब्रिज, शंकराचार्य चौक, गोरखपुर, हाथीताल, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, गुप्ता होटल, एलआईसी, सूपाताल, त्रिपुरी वार्ड, गढ़ा बाजार, गुलौआ चौक, लेबर चौक, एमआर-फोर रोड, उखरी चौक, विजय नगर, पंडित दीनदयाल चौक, दमोहनाका, गोहलपुर, मछली मार्केट, मिलोनीगंज, कोतवाली, कमानिया आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। अपार समर्थकों से युक्त जनसंपर्क रैली में शहर के विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक संगठनों के गणमान्य समर्थकों के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा, विधायक तरुण भनोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव, सहित कांग्रेस नेता सौरभ नाटी शर्मा, मुकेश राठौर, ताहिर अली, मनोज सेठ, एडवोकेट अर्पित तिवारी, अशोक गुप्ता, सत्येंद्र ज्योतिषी, बृजेश दुबे, तरुण रोहितास, गोपाल सिंह लोधी, जगदीश प्रसाद साहू, सुनील साहू, संदीप जैन, नगर महिला कांग्रेस कमेटी से कमलेश यादव, यामिनी सिंह अन्नू, रेखा विनोद जैन, इंदिरा पाठक तिवारी, खुर्शीदा अंसारी, शोभा उपाध्याय, सीमा तिवारी, वैशाली सिंह और कहकशा अंजुम सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता और समर्थक गण मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close