लाइफ स्टाइलसिटी न्यूज़
संस्कारधानी ब्यूटी एसोसिएशन ने मनाया हरियाली तीज

✍️ सिमरन सिंह शुक्ला
सावन आते ही संस्कारधानी जबलपुर शहर में जगह-जगह सावन और हरियाली तीज के कार्यक्रम संपन्न होते हैं इसी तारतम्य में संस्कारधानी ब्यूटी एसोसिएशन की महिलाओं के द्वारा सावन की हरियाली तीज मनाई गई जिसमें सभी ने हरे रंग की साड़ियां चूड़ी मेहंदी हल्दी कुमकुम लगाकर सोलह सिंगार किया और इस अवसर पर कई मनोरंजक गेम डांस मस्ती की बेहतर प्रदर्शन करने वालों को गिफ्ट वितरित किए गए गौरतलब है कि जबलपुर संस्कारधानी में ब्यूटीशियन ने पहली बार हरियाली तीज महोत्सव मनाया जिसका सभी ने आनंद उठाया इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष पारुल राजपूत गोलू शर्मा पूजा श्रीवास सरिता सपना मीना राणा रोजी ज्योति शिवानी के साथ ही 80 महिलाएं शामिल हुई सावन क्वीन का खिताब ब्यूटीशियन पदमा ने जीता



