Uncategorizedटॉप न्यूज़

आखिर किसकी लापरवाही ….. अमृत महोत्सव पर ऐतिहासिक स्मारक को भूले …क्षेत्रीय निवासियों कि आपत्ति पर हुए सक्रीय

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन 

आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में  शहर सराबोर है | प्रशासन के द्वारा अनेक राष्ट्रीय स्मारकों को सजाया गया है,  परंतु आजादी के सबसे पुराने स्मारक राष्ट्रीय चेतना स्थल तिलक भूमि तलैया को न जाने कैसे भुला दिया गया  | स्थानीय निवासी सुभाष विश्वकर्मा ने इस बाबत जब अपनी आपत्ति दर्ज कराई और स्थानीय विधायक विनय सक्सेना से संपर्क किया तो आनन-फानन में स्मारक के लिए लाइट की व्यवस्था की गई | शहर में जहां विभिन्न इमारतों को सजाया गया है, वहीं इतने पुराने ऐतिहासिक स्मारक को भूलना अपने आप में लापरवाही का सबब है |15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर नगर कांग्रेस कमेटी स्वयं यहां पर ध्वजारोहण करती है , परंतु कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अनु तक यह बात किसी भी राष्ट्रभक्त  ने नहीं  पहुंचाई  की स्मारक पर सजावट नहीं है | क्षेत्रीय नागरिकों ने जब इस बाबत आपत्ति दर्ज कराई , तब जाकर आनन् फानन होश आया और  नगर निगम ने झालर की व्यवस्था की  | इस लापरवाही पर क्षेत्रीय विधायक ने भी  नाराजगी व्यक्त की | बहरहाल जो भी हो परन्तु आजादी के विभिन्न आंदोलनों के साक्षी  इस ऐतिहासिक स्मारक के साथ दोहरा व्यवहार आखिर क्यों |

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close