टॉप न्यूज़

कांग्रेस को झटका.. पाटन से पूर्व विधायक निलेश अवस्थी बीजेपी में शामिल

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन / विलोक पाठक 

The NI / 51- जबलपुर, कांग्रेस से बीजेपी में आने का क्रम लगातार बना हुआ है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक घटनाक्रम के सूत्र नई नई कहानियां गढ़ रहे हैं। इसी क्रम में जबलपुर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जहां पाटन विधानसभा से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। नीलेश अवस्थी ने भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव, नरोत्तम मिश्रा एवं संजय पाठक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। नीलेश के साथ ही पूर्व शासकीय अधिवक्ता एवं कांग्रेस के लीगल सेल में रहे सत्येंद्र ज्योतिषी,पाटन के पूर्व जनपद अध्यक्ष शैलेश अवस्थी,पाटन से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव,पेट्रोल पंप संगठन के कोषाध्यक्ष अर्पित तिवारी, कांग्रेस लीगल सेल के सचिव विकास मिश्रा,लीगल सेल के प्रदेश सचिव सौरव व्यास,जिला महासचिव अक्षय गौतम और जनपद सदस्य अश्वनी पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। नीलेश अवस्थी भाजपा में आएंगे यह बात पाटन के विधायक अजय बिश्नोई ने 26 मार्च को ही अपने फेसबुक अकाउंट से घोषित की थी। उन्होंने लिखा था की पाटन विधानसभा के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी भी अब बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कयास लगाए थे की नीलेश अवस्थी भाजपा में जा सकते हैं।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close