अपराध

लोक निर्माण मंत्री ने सेना के 400 जवानों के साथ बत्रा ऑडोटोरियम में सुनी मन की बात

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर, आज का दिन मेरी स्मृति में जीवन भर रहेगा, क्योंकि मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी के मन की बात के प्रत्येक एपिसोड को सुना है पर आज देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हमारे सेना के जवानों के साथ मिलकर मन की बात को सुनना मेरे लिए गौरव और गर्व का क्षण है, यह बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने “मन की बात” के 122 वें एपिसोड को लेफ्टीनेंट जनरल शेखावत की उपस्थिति में सेना के जवानों के साथ बत्रा ऑडोटोरियम केंट में सुनने के बाद कही।

लोक निर्माण मंत्री सिंह ने इस अवसर पर कहा प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम केवल कार्यक्रम नही अपितु राष्ट्र और समाज के बीच का सेतु है जिसमे हमे देश के अंदर हुए सकारात्मक बदलाव के साथ ही समाज क्षेत्र में किए नए कार्यों और विचारो को सुनने और देखने मिलता है और आज तो हमने सेना के वीर जवानों के साथ मन की बात सुनी है तब इसकी गरिमा और विशेषता बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा सेना के ऑडोटोरियम के इस मंच पर आकर गौरव महसूस कर रहा हूं क्योंकि भारत की सेना का पूरी दुनिया में कोई मुकबाला नही है, दूसरे देशों के पास आयुध हो सकते है तकनीक हो सकती है पर जो जोश और जज्बा भारत की सेना के जवानों में है वह और कहीं देखने नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा सेना के प्रति मेरे मन में सम्मान था पर उनकी बहादुरी को देख कर अब मेरे मन में सेना के प्रति श्रद्धा है और न केवल मेरे मन में अपितु देश के हर भारतवासी के मन में आपके प्रति श्रद्धा है क्योंकि अपने परिवार की चिंता छोड़कर आप देशवासियों को चिंता करते हैं सुरक्षा प्रदान करते है।

मंत्री सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आज इतनी बड़ी संख्या में वीर जवानों के साथ कार्यक्रम सुनने मिला इसके लिए शेखावत जी का आभार व्यक्त करता हूं।
सिंह ने इस अवसर पर सैनिकों के साथ परिचय किया और सभी भारतमाता की जय का एक स्वर में उद्घोष किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, केंट विधायक अशोक रोहाणी, श्रीकान्त साहू, सोनू बचवानी, कौशल सूरी उपस्थित थे।

@vilok pathak

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close