आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा करेगी विविध आयोजन
BJP will organize various events on the 50th anniversary of Emergency

✍️ विलोक पाठक
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय 25 जून आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे इस संदर्भ में भाजपा जबलपुर संभाग की बैठक कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक तपन भौमिक की उपस्थिति में भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया बैठक का आयोजन “25 जून आपातकाल, एक काला अध्याय” कार्यक्रम की तैयारी की दृष्टि से किया गया, जिसमें संगठन द्वारा तय कार्ययोजना की जानकारी एवम मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
आपातकाल की विभीषिका को स्मरण करते हुए तपन भौमिक जी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उस समय जनसंघ के अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया था। यह दिन भारतीय गणतंत्र के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल के साथ जबलपुर संभाग के जिला अध्यक्षगण एवं जिला टोली के संयोजक, सह-संयोजक गण उपस्थित थे।




