पीएचक्यू (PHQ) के आदेश आने के बाद नहीं होगी दागी पुलिस कर्मियों की पदस्थापना
After the order of PHQ, tainted police personnel will not be posted

✍️ विलोक पाठक
न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आदेश के बाद महकमे में “सनाका” खिंच गया है। यह आदेश ही कुछ ऐसा है कि जिससे पुलिस बल में ‘दागदार’ वर्दी वाले अब पदस्थापना नहीं पा सकेंगे। इस नए फरमान के बाद, उन सभी पुलिसकर्मियों की पदस्थापना खतरे में आ गई है, जिनके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण लंबित है या गंभीर विभागीय जांच चल रही है।
राजनैतिक माननीयों के चहेते बन तमाम दागों के बाद अपनी पदस्थापना कराने वालों के साथ विभागों में यह आदेश विशेष रूप से थानों, क्राइम ब्रांच और अन्य सार्वजनिक संपर्क वाले संवेदनशील पदों पर तैनात अधिकारियों को प्रभावित करेगा।
पहले भी ऐसे नियम थे कि आपराधिक मामलों या विभागीय जांचों में घिरे पुलिसकर्मियों को संवेदनशील पदों से दूर रखा जाए। वर्तमान स्थिति को बदलने और पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए यह नया, सख्त आदेश जारी किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त पुलिस आयुक्तों, समस्त पुलिस अधीक्षकों (रेल सहित), समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षकों और उप पुलिस महानिरीक्षकों को भेजे गए इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निम्नलिखित श्रेणियों के पुलिसकर्मियों को थानों, क्राइम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में कार्य हेतु तैनात नहीं किया जाएगा।
👉🏾 आपराधिक प्रकरण में संलिप्त पुलिसकर्मी
👉🏾 विभागीय जांच में संलिप्त पुलिसकर्मी
Vilok Pathak
News Investigation “The Real Truth Finder”



